"न्याय सबके लिए, सहायता हर ज़रूरतमंद तक"
यही उद्देश्य लेकर जनसहयोग सेवा संस्था आमजन के हित में निरंतर कार्यरत है। समाज में अनेक ऐसे लोग हैं जो अपने अधिकारों एवं कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित रह जाते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए संस्था ने लीगल हेल्प एवं विधिक सहायता सेवा प्रारंभ की है।
संस्था का मुख्य ध्येय समाज के वंचित, गरीब एवं असहाय वर्ग को निःशुल्क कानूनी परामर्श उपलब्ध कराना है।
विशेषज्ञ अधिवक्ताओं व विधिक परामर्शदाताओं की टीम लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार, कानूनी उपाय तथा न्यायालयीन प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन देती है।
संस्था द्वारा समय-समय पर लीगल अवेयरनेस कैम्प एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनसे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के नागरिक लाभान्वित होते हैं।
पारिवारिक विवाद (वैवाहिक, उत्तराधिकार, संपत्ति बंटवारा)
महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण
श्रमिकों, किसानों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की समस्याएँ
पुलिस, प्रशासनिक व न्यायिक प्रक्रियाओं से संबंधित परामर्श
उपभोक्ता अधिकार एवं अन्य विधिक शिकायतें
"कानून केवल किताबों में नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन में समान रूप से लागू होना चाहिए।"
निःशुल्क हेल्पलाइन एवं परामर्श केंद्र
विधिक शिक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम
ज़रूरतमंदों के लिए कानूनी सहायता प्रकोष्ठ
समाज में "न्याय सबके लिए" का वातावरण निर्मित करना